मनासा पुलिस ने 5 वर्ष से फरार स्थाई वारंटी को किया गिरफ्तार

NEEMUCH HEADLINES January 28, 2022, 9:13 pm Technology

मनासा। पुलिस अधीक्षक सूरज वर्मा के निर्देशन में मनासा पुलिस ने 5 वर्षों से फरार स्थाई वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।

थाना प्रभारी कन्हैयालाल दांगी ने बताया कि मनासा थाने के अपराध क्रमांक 204/2018 धारा 138 में फरार स्थाई वारंटी बद्रीलाल पिता केसा जाति बंजारा निवासी गांव कीरपुरिया को गिरफ्तार किया गया हैं। उक्त आरोपी करीब पांच वर्षों से फरार था जिसे गिरफ्तार किया गया हैं।

उक्त आरोपी को गिरफ्तार करने में मनासा पुलिस टीम का सराहनीय योगदान रहा।

Related Post