सिंगोली पुलिस ने 8 वर्षो से फरार स्थाई वारंटी को किया गिरफ्तार

NEEMUCH HEADLINES January 22, 2022, 3:40 pm Technology

सिंगोली। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा फरार स्थाई वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जिला पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा द्वारा अधिक से अधिक फरार स्थाई वारंटियों कों गिरफ्तार करनें के निर्देश सभी थाना प्रभारियों को दिये गये।

जिसके तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुन्दरसिंह कनेश एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जावद अजीत तिवारी के निर्देशन में थाना प्रभारी सिंगोली निरीक्षक आरसी दांगी व उनकी टीम ने दिनांक 21.01.2022 कों तत्परतापुर्वक कार्यवाही करते हुए थाना सिंगोली के अपराध क्रमांक 86/2014 व मान्नीय न्यायालय जावद के प्रकरण क्रमांक- 542/2014 धारा- 325, 323, 294, 506, 34 भादवि में विगत 8 वर्षो से फरार स्थाई वारंटी बाबूलाल पिता प्रभुलाल बलाई (28) निवासी ग्राम केवलपुरा थाना सिंगोली जिला नीमच कों ग्राम झांतला से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

जिसे आज माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है। ज्ञात हो कि इसी प्रकरण मे स्थाई वांरटी के बडे भाई वारंटी भंवरलाल पिता प्रभुलाल बलाई (40) निवासी केवलपुरा थाना सिंगोली को पूर्व मे ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। उक्त कार्य मे प्रआर कन्हैयालाल राठौर और आरक्षक विनोद बोराना की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Post