मनासा पुलिस ने हत्या के अपराध में फरार ढाई हजार रूपए का ईनामी आरोपी को किया गिरफ्तार

NEEMUCH HEADLINES January 19, 2022, 4:31 pm Technology

मनासा। पुलिस अधीक्षक सुरज कुमार वर्मा के निर्देशन में मनासा पुलिस ने 19 जनवरी को हत्या के मामले में फरार ईनामी आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।

जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी कन्हैयालाल दांगी ने बताया कि हत्या के मामले में फरार 2500 रूपए का ईनामी आरोपी श्यामनाथ पिता नानुनाथ जाति नाथ योगी उम्र 52 वर्ष निवासी गांव पिपल्याराजवी ने 17 अक्टूबर 21 को ललिता पति भैरुनाथ जाति नाथयोगी निवासी ग्राम पिपल्यारावजी को उसके पति भैरुनाथ पिता श्यामनाथ जाति नाथ योगी ने चरित्र शंका को लेकर केरोसीन डालकर आग लगा दी थी।

इसमें उक्त महिला की 11 नवंबर 21 को ईलाज के दौरान मृत्यु हो गयी थी। जिसमें उसके द्वारा दिए गए मरणासन्न कथन में उक्त आरोपियों द्वारा भी प्रताड़ित करने का आरोप लगाया गया था। जिनके खिलाफ धारा 307, 302, 34 भादवि में मामला दर्ज किया गया था।

उक्त आरोपी को गिरफ्तार करने में प्रआर आनन्द निषाद, राजकुमार यादव, विनोद शर्मा, आर तेजसिंह, आर नैनसिंह बर्मन, महिला आर कुमकुम, सैनिक घनश्याम का महत्वपूर्ण योगदान रहा हैं।

Related Post