भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा 8 जनवरी को नीमच में, दौरा कार्यक्रम जारी

NEEMUCH HEADLINES January 7, 2022, 6:04 pm Technology

नीमच। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा 8 जनवरी को नीमच आएंगे।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी ओमप्रकाश काबरा व सह प्रभारी विकास नामदेव ने प्रदेश अध्यक्ष शर्मा का दौरा कार्यक्रम जारी करते हुए बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शर्मा सुबह 10.30 बजे नीमच पहुंचेगे और 11 बजे टाउन हाल पहुंच कर 11.45 बजे से दोपहर 1.15 बजे तक मोर्चा सम्मेलन में भाग लेंगे।

1.30 बजे वे अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष रवि यादव के निवास ग्वालटोल पहुंचेगे और भोजन करने के बाद 2.30 बजे रवाना होंगे। 2.45 से 3.45 बजे तक वे लायंस डेन में मीडिया से चर्चा करेंगे। इसके बाद 4 से 4.45 बजे तक लायंस डेन में भाजपा जिला पदाधिकारियों की बैठक लेंगे। इसके बाद लायंस डेन में ही 5 से 5.45 बजे तक जनप्रतिनिधियों की बैठक लेंगे। शाम 6.15 से 6 बजे तक लायंस डेन में प्रकोष्ठ सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

इसके बाद 7.15 से 8 बजे के बीच विधायक दिलीपसिंह परिहार और भाजपा जिलाध्यक्ष पवन पाटीदार के निवास पर जाएंगे। 8.15 बजे जीरन मंडी में भाजपा दक्षिण मंडल की बैठक लेंगे तथा रात्रि 9.30 बजे जीरन में नवलगीरी गोस्वामी के निवास पर भोजन करेंगे।

Related Post