12 वर्षो से फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार, जावद पुलिस की कार्यवाही पढ़े पूरी खबर

NEEMUCH HEADLINES December 16, 2021, 2:42 pm Technology

नीमच। पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा द्वारा चलाए जा रहे फरार वारंटी धरपकड़ अभियान के अंतर्गत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूंदर सिंह कनेश व जावद एसडीओपी अजित तिवारी के मार्गदर्शन तथा जावद थाना प्रभारी राजेश सिंह चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने लूट के एक मामले में 12 सालों से फरार चल रहे एक स्थाई वारन्टी को पकड़ने में सफलता हासिल की।

जानकारी के अनुसार जगदीश उर्फ पतंग्या पिता नारायण बंजारा उम्र 37 वर्ष निवासी लक्ष्मीपुरा मोरवन थाना जावद जो कि धारा 395, 120 बी भादवि के एक मामले में विगत 12 वर्षों से फरार चल रहा था। जिसकी पुलिस द्वारा तलाश की जा रही थी। वहीं न्यायालय द्वारा इसका स्थाई वारंट जारी किए हुए था। जिसे जावद पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। जहां से जेल वारंट जारी किया गया।

उक्त कार्यवाही में प्रधान आरक्षक सौरभ सिंह सेंगर, आरक्षक विक्रम सिंह, रामनारायण, रविन्द्र पाटीदार एवं धीरज की सराहनीय भूमिका रही। 

Related Post