अवैध अफीम के मामले में 11 वर्षो फरार आरोपी को मनासा पुलिस ने किया गिरफ्तार

neemuch headlines November 28, 2021, 4:24 pm Technology

मनासा। पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा के निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुंदरसिंह कनेश, एसडीओपी मनासा संजीव मूले के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मनासा कन्हैयालाल दांगी के नेतृत्व में विगत 11 वर्ष पुराने अपराध क्रमांक 329/2011 धारा 8/18/29 मे फरार स्थायी वारंटी विजय सिंह उर्फ बंटी उर्फ छोटे ठाकुर पिता मनोहर सिंह ठाकुर उम 35 वर्ष नि रामनगर थाना मनासा को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।

जानकारी के अनुसार आरोपी से 11 किलो अफीम जब्त हई थी। जिसमे पांच वर्ष जेल में रहकर हाईकोर्ट से जमानत पर था। जिसका फैसला होना है उसमे सजा होने के डर से बचने के लिये फरार हो गया था। जिसको गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। उक्त स्थायी वारंटी को गिरफ्तार करने में प्रआर नरेन्द्र नागदा और आर मनोहर भाटी का महत्वपुर्ण योगदान रहा है।

Related Post