Latest News

मच्छुवारो से खरीदेगा महासघं मच्छली, गांधीसागर मे पिछले साल आई बाढ के कारण मछलीयो का टोटा होने से मछली उत्पादन कम होने के चलते ठेकेदार ने काम छोड दिया

फिरोज गौरी February 2, 2021, 10:35 am Technology

रामपुरा। बाढ़ के चलते गांधी सागर डैम में मछलियों का टोटा (कमी) होने की वजह से ठेकेदार ठेका छोड़कर चले गए उसके बाद महासंघ ने नए ठेके के लिए 6 बार टेंडर के लिए विज्ञप्ति निकाली, लेकिन ठेका नही हुआ। ऐसे मे वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर शासन ने लिप्टींक टेंडर प्रक्रिया अपनाई। 3 फरवरी से फिर से गांधीसागर मे मत्स्यखेट के लिए मछुआरो के उतरने की संभावना है। जिनसे महासंघ मछली खरीदेगा। इस बार महासंघ ने तलापिया मछली को माइनर मछली की श्रेणी मे लिया है। जिसको लेकर मछुआरो मे आक्रोश है। मछुआरो का कहना है कि तलापिया मछली को माइनर मछली मे लेने से हमें आर्थिक रूप से नुकसान होगा। गांधीसागर मे 10 जनवरी से मछली पकडने का काम बंद है। काम बंद होने से मछुआरे बेरोजगार हो गए है। पहले लॉकडाउन मे 3 महिने काम बंद रहा था। ओर अब 25 दिन से काम नही मिलने से मछुआरो के सामने आर्थिक संकट गहराने लगा है। नई व्यवस्था के तहतः मछली पकडने का काम शुरू भी हो जाता है तो मछुआरो का कहना है कि ऐसे मे उनको तलाफिया मछली के माइनर मे लेने के महासंघ के निर्णय से आर्थिक नुकसान होगा। मछुआरो का कहना है कि लॉकडाउन मे मदद देने की बजाए हमेें सिर्फ बोनस ही दिया गया।

तिलाफिया मछली को माइनर मे लेने से होगा मछुआरो को नुकसान :-

गांधीसागर मे मछली का टेंडर नही होने की स्थिति मे शासन ने वैकल्पिक व्यवस्था के बतौर लिप्टींक टेंडर प्रक्रिया अपनाई। जिसके अंर्तंगत महासंघ मछुआरो से मछली खरीदेगा। लेकिन नई व्यवस्था मे महासंघ ने एक तरफा निर्णय लेते हुए तलाफिया मछली एक किलो वजनी को माइनर मछली मे लिया है। जिससे मछुआरो को आर्थिक रूप से नुकसान होगा। वही महासंघ का कहना है कि तलाफिया मछली को छोडकर अन्य वैरायटी की मछलीयो की किमत पुरानी दर से मछुआरो को की जाएंगी।

नए अनुबंध होने तक लिप्टींक प्रक्रिया से होगा मछली पकडने का काम :-

गांधीसागर बांध मे मत्स्य खेट का टेंडर नही हो जाता है तब तक लिप्टींक टेंडर प्रक्रिया के माध्यम से ही काम चलेगा। महासंघ के अधिकारीयो का कहना है कि तीन फरवरी से मत्स्यखेट का काम ष्शुरू होने की संभावना है। महासंघ के मुताबिक 2820 पंजिकृत मछुआरे है। ओर वर्तमान मे 1100 मछुआरे मत्स्यखेट का काम करते है।

6 बार विज्ञप्ति जारी की फिर भी नही हुए टेंडर :-

पुराने ठेकेदार द्वारा काम छोडने के आवेदन के बाद से ही महासंघ ने 23 नवंबर को पहली विज्ञप्ति का प्रकाशन किया था। जिसमे नए टेंडर मे 12 करोड बढाकर 69 करोड का निकाला था। महासंघ के अधिकारीयो ने बताया कि अभी तक 6 बार विज्ञप्ति निकाल चुके है। ओर 7 वीं बार विज्ञप्ति का प्रकाशन किया जा रहा है। लगातार नए टेंडर के लिए विज्ञप्ति निकालने के बाद भी जब ठेका नही हुआ तो लिप्टींक टेंडर की प्रक्रिया अपनाई गई।

9 जनवरी से बेरोजगार मछुआरे आर्थिक तंगी से झुज रहे है :-

गांधीसागर मे मत्स्यखेट का काम करने वाले मछुआरे सत्यनारायण कोठारी एंव मोहन करेल ने बताया कि कोरोना मे 3 महिने से काम नही मिला ओर अभी भी 9 जनवरी से काम बंद होने से बेरोजगार होकर घर बैठे है। अभी महासंघ ने 1 किलो वजनी मछली को माइनर मे ले लिया है जो पुर्व ठेकेदार द्वारा बडी मच्छली मे खरीदी जा रही थी। जिससे मछुआरो को नुकसान होगा। पिछले 10 साल से बडी मछली मे ही तलापिया मछली का तौल हो रहा था। लेकिन अब माइनर मे लेने से हमें नुकसान होगा। कोरोना मे भी महासंघ ने मदद देने की बजाए सिर्फ बोनस बांट दिया था।

महासंघ हमें काम दे ताकि रोजगार मिल सके। इनका कहना:-

महासंघ तलापिया मछली एक किलो वजनी मछली को माइनर से हटाने का निर्णय नही लेगा तोे मछुआरो के हक मे आंदोलन किया जाएंगा। मच्छवारो की बचत सह राशी भी जल्द डाली जाऐ । -दिनेश पडायपंथी सदस्य जल भुमि अधिकार परिषद भोपाल। गांधीसागर मे नए टेंडर के लिए 6 बार विज्ञप्ति बुलाई गई है। ठेका नही होने पर वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर लिप्टींक प्रक्रिया के तहतः टेंडर हुआ है। मत्स्यखेट का काम 3 फरवरी से शुरू होने की संभावना है। तिलाफिया मछली को माइनर मछली की श्रेणी मे लिया गया है। ओर यह निर्णय पुरे म.प्र. मे लागु है। नियमानुसार की मछुआरो से मछली खरीदी जाएंगी। नए टेंडर के लिए 7 वीं बार भी विज्ञप्ति जल्द ही निकाली जाएंगी।

-नैनसिंह यादव क्षेत्रीय प्रबंधक गांधी सागर।

Related Post