बघाना में आयुर्वेद चिकित्‍सा शिविर - 42 रोगियों ने लिया लाभ

Neemuch headlines April 17, 2026, 7:59 pm Technology

नीमच । शासकीय आयुर्वेद औषधालय बघाना द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र क्र 95 वार्ड 38 बघाना पर पोषण पखवाड़ा के 8 संस्करण के अंतर्गत निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर एवं मातृ एवं शिशु पोषण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को संतुलित आहार, सुपोषण, स्वच्छता के महत्व, एवं जन्म से 2 वर्ष तक के बच्चों के समुचित पोषण एवं मौसमी बीमारियों से बचाव, तनाव मुक्ति एवं स्वस्थ दिनचर्या अपनाने के बारे में आवश्यक परामर्श दिया गया।शिविर में कुल 42 लाभार्थियों ने स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया। शिविर में डॉ.पंकज कुमार पाटीदार, श्रीमती कस्तूर मालविया, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका उपस्थित थी।

Related Post