चीताखेड़ा। नीमच जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा दिनांक 09 से 23 अप्रैल के 2026 तक 8 पोषण पखवाड़ा आयोजित किया जा रहा है, इसी तारतम्य में नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा दिवस 10 से 25 अप्रैल तक मनाया जाएगा।
इसी अभियान के तहत परियोजन नीमच के सेक्टर ग्राम धामनिया के आंगनवाड़ी केंद्र पर गुरुवार को नारी शक्ति वंदन पखवाड़े का शुभारम्भ हुआ जिसमें गर्भवती व धाती माताओं को बुलाकर छोटे मासूम बच्चों को ऊपरी आहार कैसे खिलाना ,कितनी मात्रा में और कितनी बार खिलाना तथा देखभाल कैसे करना सारी जानकारी विस्तृत रूप से समझाई गई। माताओं के साथ खेल गतिविधियों का आयोजन भी किया गया। इसमें सेक्टर चीताखेड़ा की सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता विशेष रूप से मौजूद थी।सामूहिक सहभागिता एवं आँगनवाड़ियों के लिए सामुदायिक समर्थन प्राप्त करना। इस कार्यकम में परियोजना अधिकारी इरफान अंसारी सेक्टर, परिवेक्षक सारिका केदार चीताखेडा के समस्त आंगनवाड़ी कार्यकर्त्ता और सहायिका उपस्थित थी।