नीमच जिले के भाटखेड़ा में भीषण सड़क हादसा कंटेनर की टक्कर से बोलेरो चकनाचूर कई लोग गंभीर घायल

NEEMUCH HEADLINES April 17, 2026, 2:32 pm Technology

नीमच। जिले के भाटखेड़ा क्षेत्र में आज एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जहां तेज रफ्तार बोलेरो और कंटेनर के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो वाहन के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा अचानक हुआ, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

आपको बता दे कि बोलेरो कंटेनर को ओवर टेक कर रही थी इसी दौरान कंटेनर के ड्राइवर ने कंटेनर मोड़ दिया जिससे बोलेरो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी। स्थानीय ग्रामीण तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालने का प्रयास किया। सूचना मिलते ही पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

Related Post