Latest News

जिला कुश्ती संघ की बैठक संपन्न, नवीन कार्यकारणी का हुआ गठन

Neemuch Headlines January 31, 2021, 8:00 pm Technology

नीमच। जिला कुश्ती संघ की बैठक रविवार को गांधी वाटिका पर संपन्न हुई। जिसमें जावद मनासा रतनगढ़ सिंगोली डिकेन रामपुरा नीमच सहित जिले के सभी अखाड़ों के उस्ताद, खलीफा और पहलवान उपस्थित हुए।

विभिन्न मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया और सर्व सहमति से जिला कुश्ती संघ की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष पद पर गोपाल सोनी, कार्यकारी अध्यक्ष रामप्रसाद दीवान, उपाध्यक्ष मुबारिक पहलवान, गुड्डू पहलवान मनासा, सुरेश पहलवान, सचिव दिलीप हांस, सहसचिव घीसालाल धाकड़, कोषाध्यक्ष रवि दीवान, सह कोषाध्यक्ष सुनील अहीर को चुना गया और मार्गदर्शक के पद पर सभी अखाड़ों के उस्ताद और खलीफा को लिया गया।

बैठक में कमल उस्ताद रामपुरा, गुड्डू उस्ताद मनासा, उकार शर्मा सिंगोली, कावरलाल उस्ताद रतनगढ़, शिव उस्ताद डीकेन, मनोहर लाल उस्ताद उठाना, जगदीश हांस उस्ताद ग्वालटोली, अजय कछावा, भुरा पहलवान, कैलाश उस्ताद नीमच सिटी, गुड्डू अहीर उस्ताद बघाना, किशन खलीफा, दुर्गेश राठौर, शांतिलाल रियार सहित बड़ी संख्या में उस्ताद खलीफा और पहलवान उपस्थित थे।

Related Post