Latest News

विधायक मारू ने पोलियो बूथ केंद्र पर पहुँच किया पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ

Neemuch Headlines January 31, 2021, 2:48 pm Technology

मनासा। मप्र सरकार द्वारा 31 जनवरी से 2 जनवरी 2021 तक प्लस पोलियो अभियान चलाया जा रहा है। रविवार की अभियान की शुरुआत हुई।

मनासा विधायक अनिरुद्ध (माधव) मारू ने मनासा सरकारी अस्पताल स्थित बूथ केंद्र पर पहुँच अभियान का शुभारंभ किया। मारू ने 5 साल तक उम्र के बच्चों को पोलियो की बूंद पिलाई। विधायक मारू ने कहा भारत देश भले ही पोलियो मुक्त है लेकिन दुनिया में इसका खतरा आज भी बरकरार है। ऐसे में ऐसे में हम संकल्प लेना चाहिए कि धरती से पोलियो का नामो निशां खत्म करने के लिए हम सदैव संघर्षरत रहेंगे। आइये, अपने देश और प्रदेश को पोलियो मुक्त बनाने में अपना सहयोग दें एवं इस गंभीर बीमारी को मिटाते हुए एक स्वस्थ समाज के निर्माण में सहभागी बनें। अपने 5 साल तक के बच्चों को नजदीकी पोलियो बूथ पर ले जाकर 2 बूंद दवा अवश्य पिलाएं। अस्पताल के बाद विधायक मारू मनासा बस स्टैंड स्थित बूथ केंद्र पर पहुचे।

यहां ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले बच्चों को पुलियों की 2 बूंद पिलाई। एसडीएम मनीष जैन, बीएमओ निरुपमा झा, डॉक्टर राजेश पाटीदार आदि उपस्थित थे।

Related Post