Latest News

गणतंत्र दिवस पर यादव महासभा को मिला सम्मान, लॉक डाउन पर किया था भोजन वितरण- यादव सर्कल पर किया गया ध्वजारोहण

Neemuch Headlines January 27, 2021, 8:22 pm Technology

नीमच। शहर के सबसे बड़े समाज यादव समाज की प्रमुख संस्था यादव महासभा को लॉक डाउन में 60 दिन तक जरूरतमंद परिवारों को भोजन वितरण के लिए गणतंत्र दिवस समारोह में मप्र शासन द्वारा केबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने सम्मानित किया। यह सम्मान यादव महासभा अध्यक्ष राकेश सोन के साथ समाजजनों के एक प्रतिनिधि मंडल ने प्राप्त किया। उल्लेखनीय है कि यादव महासभा अध्यक्ष राकेश सोन के नेतृत्व में लॉक डाउन के दौरान 60 दिनों जरूरतमंद परिवारों तक भोजन पहुंचाया था। पहली बार यादव समाज द्वारा किए गए इस पुनीत कार्य की प्रशंसा पूरे शहरवासियों ने की थी।

राज्य शासन और जिला प्रशासन ने भी इस कार्य को सराहा था। गणतंत्र दिवस के दिन यादव सर्कल पर यादव वीर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद करते हुए ध्वजारोहण किया गया। यादव महासभा अध्यक्ष राकेश सोन ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिजनों का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम में यादव सर्कल की निर्माण एजेंसी आशीष कंस्ट्रक्शन कंपनी के संचालक दिनेश यादव ठेकेदार भी सम्मान किया यगा। इस अवसर पर यादव समाज के महासभा के पूर्व अध्यक्ष कैलाश कर्णिक, रतनलाल कर्णिक, सुनील अंब, उपाध्यक्ष रविशंकर जेरिया, राजेश सिन्हा, दिनेश कर्णिक, महेश जेरिया, रूपेंद्र लोक्स, घनश्याम सिंह अंब, मंगल मौर्य , मनोहर अंब, सुनील अंब, विजय कुंगर कोर्ट, नंदकिशोर कुंगर, राकेश मौर्य बंटी, अमर सिंह जंयत, प्रदीप सगर, यशवंत गोयल, दिलीप मौर्य, देवीसिंह सगर अजय व्यास, धमेंद्र व्यास, राकेश सिसौदिया, प्रताप सिसौदिया, मोनू लोक्स, सोनू खेर, अंकित यादव, सूरज यादव यादव महिला मंच की अध्यक्ष अनित सिसौदिया सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में आभार विजय कुंगर ने माना।

Related Post