Latest News

अहिरवार समाज संघ भारत का स्थापना दिवस 14 जनवरी को जीरन तहसील स्तर पर मनाया जाएगा

Neemuch Headlines January 12, 2021, 3:11 pm Technology

जीरन। अहिरवार समाज संघ भारत का स्थापना दिवस प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय डॉ श्री जगदीश सूर्यवंशी के निर्देश पर अहिरवार समाज संघ जिला नीमच के तत्वधान में 14 जनवरी को सुबह 10 बजे से अम्बेडकर चौराया जीरन पर जीरन तहसील स्तर पर स्थापना दिवस कार्यक्रम मनाया जावेगा । जिसमें मुख्य अतिथि अहिरवार समाज संघ के जिला अध्यक्ष आदरणीय श्री धन्नालाल अहिरवार, अहिरवार संघ के युवा जिला अध्यक्ष डॉ शंभूलाल अहिरवार, कार्यवाहक नीमच, मन्दसोर, प्रतापगढ़, चित्तोड़ अध्यक्ष चन्द्रशेखर अहिरवार, उपाध्यक्ष तुलसीराम अहिरवार, अहिरवार संगठन युवा जिला अध्यक्ष आनन्द अहिरवार, जिला उपाध्यक्ष सुखलाल अहिरवार, विनोद अहिरवार, भागीरथ अहिरवार, जिला सचिव बालमुकन्द अहिरवार,भेरूलाल अहिरवार, अर्जन अहिरवार, शोभाराम अहिरवार, राहुल अहिरवार, नरेन्द्र अहिरवार, अम्बालाल अहिरवार, गणपत अहिरवार, शान्ति लाल अहिरवार, भगवानलाल अहिरवार आदी की उपस्थिति में मनाया जाएगा जिसमें अहिरवार समाज संघ की विचारधारा एवं उद्देशिका का वाचन और समाज में कुरीतियों बंद करने एवं नशा मुक्ति के लिए भी समाज जनों को शपथ दिलाई जावेगी ।

Related Post