Latest News

केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस की ट्रैक्टर रैली में उमड़ा जनसैलाब, शीतलहर और कड़ाके की ठंड से भी नहीं रुके कांग्रेस जनों के कदम

Neemuch Headlines January 11, 2021, 7:23 pm Technology

नीमच। केंद्र सरकार द्वारा किसानों के लिए पारित किए गए किसान अधिनियम 3 काले कानून को वापस लेने के लिए जिला कांग्रेस कमेटी में तत्वाधान में सुबह 11:00 बजे गांधी भवन पर सैकड़ों कांग्रेसी ट्रैक्टरों के साथ पहुंचे ।जहां से पंक्तिबद होते हुए रैली लायंस प्लैटिनम चौराहा कमल चौक फावारा चौक मेसी शोरुम चौराहा अंबेडकर मार्ग होते हुए जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंची। जहां एक किसान आम सभा आयोजित की गई। ज्ञापन का वाचन कांग्रेस जिला अध्यक्ष अजीत कांठेड़ ने किया ज्ञापन से पूर्व में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री कांठेड़ ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार किसान बिल की आड़ में भाजपा के मित्र उद्योग पतियों को फायदा पहुंचाना चाहती है किसान बिल से किसानों को वास्तव में नुकसान है यदि नुकसान नहीं होता तो इस रैली में हजारों किसान ट्रैक्टर के साथ उपस्थित नहीं होते भाजपा कार्यकर्ता वार्ड वार्ड जाकर किसान बिल के समर्थन में पत्र का वितरण कर रहे हैं भाजपा कार्यकर्ताओं से अनुरोध है कि वह नरेंद्र मोदी से किसानों के विरोध वाला कानून वापस लेने की मांग करें केंद्र सरकार ने किसान बिल वापस नहीं लिया तो कांग्रेश की लड़ाई और संघर्ष निरंतर जारी रहेगा 15 जनवरी को अंग्रेज जिला स्तर पर चक्काजाम आंदोलन करेगी आम सभा में मध्यप्रदेश शासन के मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री नरेंद्र नाहटा सेवादल प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण रोचवानी पूर्व विधायक नंदकिशोर पटेल कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत कांठेड़ वरिष्ठ कांग्रेस नेता उमराव सिंह गुर्जर सत्य नारायण पाटीदार राजकुमार अहीर सुरेश धनगर जिला पंचायत सदस्य मधु बंसल महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशा सांभर आदि उपस्थित थे आम सभा के बाद राष्ट्रपति के नाम 10 सूत्री मांग पत्र का ज्ञापन जिला कलेक्टर के प्रतिनिधि अपर कलेक्टर सुनील राज को सौंपा गया। रैली में ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नाथू सिंह राठौड़ शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बृजेश सक्सेना पूर्व नप अध्यक्ष अरविंद चोपड़ा देवेंद्र परिहार बाबू सलीम संजीव पगारिया चंद्रशेखर पालीवाल बाबू सलीम राकेश अहीर बृजेश मित्तल वैभव अहिर अनिल चौरसिया बलवंत पाटीदार मंगेश शंघाई तरुण बाहेती सलीम कुरेशी साबिर मसूदी मुकेश कालरा धर्मेंद्र सिंह परिहार चंद्रशेखर जयसवार जावेद भाई दुरानी राकेश जावरिया ओम शर्मा ओम दीवान मनोरमा मुंदडा अनीता घनेटवाल सेवादल जिला अध्यक्ष रणजीत सिंह तवर बबली युवा विधानसभा अध्यक्ष हरगोविंद दीवान दिग्विजय सिंह आमली खेड़ा हरीश दुआ कमल मित्तल एडवोकेट महेश पाटीदार भगवती प्रसाद जायसवाल मनोहर गुर्जर एनएसयूआई नेता मानसी नायडू भरत बैरागी मोनू महेंद्र लॉक्स रमेश राजौरा दशरथ माली चीताखेड़ा दीपक चौधरी गजेंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित थे। रैली में सबसे आगे तिरंगा लिए कांग्रेसजन चल रहे थे डीजे और बैंड पर देशभक्ति गीतों की स्वर लहरियां बिखर रही थी। रैली का एक सिरा गांधी भवन पर तो दूसरा छोर सब्जी मंडी चौराहा पर था। जिसमें 450 से अधिक ट्रैक्टर शामिल थे। रैली में प्रत्येक कांग्रेस जनों में जोश और उत्साह देखा गया मार्ग में स्थान स्थान पर रैली का कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्प माला एवं पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया ।रैली में कांग्रेस जन किसानों के सम्मान में कांग्रेस मैदान में जय जवान जय किसान पार्टी जिंदाबाद आदि के नारे लगा रहे थे कार्यकर्ताओं द्वारा मार्ग में स्थान स्थान पर आतिशबाजी कर अपना विरोध प्रदर्शन किया गया।

ट्रैक्टर रैली में इनकी रही महत्व भूमिका:-

जिला कांग्रेस द्वारा आयोजित रैली में नीमच क्षेत्र से निर्मल राठौर धनेरिया विनोद दक रामकरण सगवारिया तरुण बाहेती मुकेश बांस खेड़िया राजेंद्र सिंह तोमर देवीलाल गायरी घनश्याम गायरी कुंदन शर्मा विनोद सिंह भंवरासा राकेश उपाध्याय बलवंत सिंह लसूडीतवर दिग्विजय सिंह आमली खेड़ा रमेश उपाध्याय राकेश उपाध्याय मनोहर गुर्जर विनोद पाटीदार महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष आशा सांभर मधु बंसल ईश्वर मुजावदिया दिलीप रूदवाल चंद्रशेखर पालीवाल मंगेश शंघाई मोंटी बना कैलाश राठौड़ सुरेश धनगर गोपाल विजयवर्गीय शौकीन बोहरा धाकड़ भूपेंद्र बोहरा राजेश राठौर अट्ठाना से महेंद्र सिंह महेश चौधरी नयागांव से जसवंत जाट मान सिंह खेड़ा से महेश यादव सरवानिया महाराज से कंवरलाल यादव अमरलाल पाल अभिषेक मालू जगदीश राठौर मोरवन से मनोहर जाट राजू प्रजापत राहुल जाट फतेह सिंह समरथ डूंगरवाल कन्हैया कारपेंटर आदि कांग्रेस जनों की ट्रैक्टर रैली अभियान में भूमिका महत्वपूर्ण रही।

Related Post