Latest News

रतनगढ पुलिस ने महिला सम्मान जागरूकता अभियान का किया शुभारंभ, मुख्यमंत्री के लाईव कार्यक्रम का हुआ प्रसारण

निर्मल मूंदड़ा January 11, 2021, 7:18 pm Technology

 रतनगढ़। महिलाओं के विरुद्ध लगातार बढ रहे अपराधों की रोकथाम एवं महिलाओं मे जागरूकता के उद्देश्य से नीमच जिला पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा, अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक एस.एस.कनेश के दिशा निर्देश एवं रतनगढ़ थाना प्रभारी ओ.एल. बारिया के कुशल नेतृत्व व मार्गदर्शन में रतनगढ़ नगर परिषद कार्यालय परिसर में मुख्यमंत्री महोदय द्वारा शुरू किये गए महिला जागरूकता सम्मान समारोह का शुभारंभ किया गया।26 जनवरी तक यह विशेष अभियान चलाया जाएगा जिसमे महिलाओं के सम्मान एवं उनकी सुरक्षा बढ़ाने के लिए जितने भी कानून है अभियान के तहत उन सब कानुनो की जानकारियां भी महिलाओं को प्रदान की जाएगी।इस अवसर पर लाईव कार्यक्रम का प्रसारण भी किया गया।

दीप प्रज्वलन कर की कार्यक्रम की शुरुआत :-

सर्वप्रथम मां सरस्वती की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर लाईव कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की गई।इस अवसर पर कार्यक्रम के दौरान नायब तहसीलदार एम.एस.डांगी, रतनगढ थाना प्रभारी ओ.एल. बारिया, आर.सी.गौड़, महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी प्रमोद कुमार गुगलिया,पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष ओमप्रकाश मूंदड़ा, आंगनवाड़ी सुपरवाईजर महिला बाल विकास सीमा सोलंकी, रतनगढ़ थाने की महिला आरक्षक लता अहीर, आरक्षक देवेन्द्रसिंह सहित रतनगढ नगर की समस्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग के प्रतिनिधि भी मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के महिला जागरूकता सम्मान समारोह के लाईव कार्यक्रम के दौरान उपस्थित रहे।

Related Post