Latest News

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ श्रेत्र निधि समर्पण व जागरूकता अभियान, लवकुश नृत्य नाटिका बनी आस्था का केंद्र

Neemuch Headlines January 11, 2021, 7:13 pm Technology

नीमच। राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र निधि समर्पण अभियान के तत्वाधान में सोमवार शाम 6 बजे फोर जीरो विद्युत केंद्र स्थित भारत माता चौक पर लोगों में राम तीर्थ क्षेत्र अभियान के प्रति समर्पण एवं जागृति के उद्देश्य से लव कुश के जीवन चरित्र पर आधारित नन्ने मुन्ने बच्चों ने संगीतमय नृत्य नाटिका प्रस्तुत की। नृत्य नाटिका के माध्यम से नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भगवान राम से जुड़े विभिन्न प्रसंग पर आदर्श प्रेरणादाई संदेश दिया। लव कुश का अभिनय नन्ही बालिका सुश्री अदिति वर्मा उद्धव वर्मा ने प्रस्तुत किया। बच्चों ने हम कथा सुनाते हैं प्रभु श्री राम की--- मधुर कर्णप्रिय गीत प्रस्तुत किया।नाटिका नाटिका की मार्मिक प्रस्तुति को देखकर उपस्थित श्रद्धालु भाव भी हल हो गए। इस अवसर पर नगर प्रचार प्रमुख मोहन राणावत सह प्रचार प्रमुख रोशन वर्मा के निर्देशन में नृत्य नाटिका का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर नाटिका का मंच निर्देशन मिनाक्षी यादव ने किया मंत्रोचार पंडित मनीष जोशी पंडित मंगल दास बैरागी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में नगर कार्यवाह कपिल गोयल नगर सहकारी बलवंत राठौर शैलेंद्र गर्ग सुनील कटारिया प्रियंका माहेश्वरी रिंकू राठौर चंदनबाला विनोद पाटीदार राहुल गुर्जर योगेश बामनिया संदीप वर्मा राहुल खराड़ी विनोद साहू दीपक सरगरा बबलू विश्वकर्मा अभय सिंह राठौर अजय जैसवार क्रिश पंवार राज बैरागी रोहित शर्मा नवीन धनगर आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related Post