Latest News

बर्ड फ्लू की आशंका के बीच रतनगढ़ में एक पक्षी की मौत का पहला मामला आया सामने

निर्मल मूंदड़ा January 11, 2021, 1:10 pm Technology

रतनगढ़। मूंदड़ा ऑटोमोबाइल्स रतनगढ़ पर उक्त पक्षी मृत अवस्था में मिला है इस समय जहां पूरा विश्व कोरोनावायरस की महामारी से जूझ रहा है वहीं कुछ दिनों से बर्ड फ्लू नामक खतरनाक बीमारी का प्रकोप भी हर तरफ फैल रहा है। संभवतया उक्त पक्षी की मौत के कारण मे भी बर्ड फ्लू की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। रतनगढ़ नगर में इस प्रकार से पक्षी की मौत का यह पहला मामला सामने आया है। ऑटोमोबाइल्स संचालक रजत मूंदड़ा के द्वारा जैसे ही उस पक्षी को देखा गया तुरंत नगर पालिका मै फोन कर सूचना दी गई। फिलहाल प्रशासन ने भी आमजन को सतर्कता बरतने की हिदायत दी है।

Related Post