Latest News

पूर्व जम्मू कश्मीर प्रचारक एवं राष्ट्रीय संरक्षक पहुंचे नीमच, महामाया भादवा माता के किए दर्शन

रामेश्वर नागदा January 10, 2021, 6:09 pm Technology

नीमच । जय भारत मंच के पूर्व जम्मू कश्मीर प्रचारक एवं राष्ट्रीय संरक्षक, प्रदेश महामंत्री और संभाग अध्यक्ष रविवार को नीमच पहुंचे। जहां जय भारत मंच की प्रदेश महिला इकाई अध्यक्ष प्रीति बिरला एवं जिलाध्यक्ष तुषार पुरोहित के नेतृत्व में पूरी टीम द्वारा स्वागत किया गया। इसके बाद वे नीमच-मनासा मार्ग होते हुए जिले के प्रसिध्द धार्मिक स्थल महामाया भादवामाता के दरबार में पहुंचे और मातारानी का आशिर्वाद लिया।

पूर्व जम्मू कश्मीर प्रचारक एवं राष्ट्रीय संरक्षक गिरीश जुयाल, प्रदेश महामंत्री रितेश क्षोत्रिय और संभाग अध्यक्ष प्रदीप तिवारी के नीमच आगमन पर जय भारत मंच के महामंत्री अक्षय सोनी, उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह परिहार, सांसद प्रतिनिधि महेश गुर्जर, नगर अध्यक्ष आलोक शर्मा, महिला इकाई अध्यक्ष श्वेता जोशी, उपाध्यक्ष अर्चना तिवारी, मंत्री शोभा शर्मा, महामंत्री ज्योति बेस, सीमा बैरागी उपाध्यक्ष, तहसील अध्यक्ष भरत ओढ़, दौलतराम ओढ़, प्रदीप ओढ़, नरेंद्र सुतार, अर्जुन टेलर, दीपक मालवीय, शुभम राठौड़, कमलेश शर्मा, महेश बिदुडी, मूलचन्द्र जोशी, हेमंत साहू, मदन पटेल, गिवर्धन चौहान आदि पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया।

उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी रामेश्वर नागदा द्वारा दी गई।

Related Post