Latest News

अहिरवार समाज संघ भारत का स्थापना दिवस 14 जनवरी को हरवार में मनाया जाएगा।

विकास सुथार January 10, 2021, 6:06 pm Technology

 नीमच। हरवार अहिरवार समाज संघ भारत का स्थापना दिवस प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ जगदीश सूर्यवंशी के निर्देश पर अहिरवार समाज संघ जिला नीमच के तत्वधान में 14 जनवरी को दोपहर 3 बजे से गांव हरवार में संत श्री गुरु रविदास मंदिर पर स्थापना दिवस कार्यक्रम मनाया जावेगा। जिसमें मुख्य अतिथि अहिरवार समाज संघ के जिला अध्यक्ष धन्नालाल अहिरवार हरवार सरपंच किशनलाल अहिरवार डॉ शंभूलाल अहिरवार समाज संघ के उज्जैन संभाग संयुक्त सचिव किशन अहिरवार एव मंदिर ट्रस्टी सदस्य शोभाराम अहिरवार की उपस्थिति में मनाया जाएगा। जिसमें अहिरवार समाज संघ की विचारधारा एवं उद्देशिका का वाचन और समाज में कुरीतियों बंद करने एवं नशा मुक्ति के लिए भी समाजजनों को शपथ दिलाई जावेगी। यह जानकारी अहिरवार समाज संघ जिला नीमच के सदस्य भेरूलाल अहिरवार एवं हरवार अध्यक्ष बालमुकन्द अहिरवार हरवार ने दी।

Related Post