Latest News

भाजपा रतनगढ़ मंडल पदाधिकारियों ने की कैबिनेट मंत्री सकलेचा से मुलाकात, सामने रखे आमजन से जुडे मुद्दे

निर्मल मूंदड़ा January 10, 2021, 5:48 pm Technology

रतनगढ़। भारतीय जनता पार्टी रतनगढ़ डिकैन मंडल के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष जसवंत बंजारा मंडल महामंत्री पिंकेश मंडोवरा, नंदलाल भांबी ने रतनगढ़ डिकैन मंडल के समस्त पदाधिकारियों के साथ क्षेत्रीय विधायक व मध्यप्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा से जावद पहुंचकर नक्षत्र वाटिका मे मुलाकात की। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सकलेचा ने समस्त पदाधिकारियों से परिचय लेने के बाद आपस मे बैठकर चर्चा की एवं क्षेत्रवार सभी पदाधिकारियों से जन समस्याओं के बारे मे जानकारी ली एवं प्रत्येक पंचायत की जन समस्याओं को प्राथमिकता से हल करने के विषय में आवश्यक सुझाव भी लिए। साथ ही संगठन की गतिविधियों मे प्राथमिकता से सक्रियता पूर्वक भाग लेकर लागु करने के लिये सभी को आवश्यक दिशानिर्देश एवं मार्गदर्शन भी दिया।साथ ही सभी नवनियुक्त मंडल पदाधिकारियों को अपने अपने क्षेत्र की पंचायतों में सक्रियता से काम करने एवं समय समय पर आमजन के बीच पहुंचकर कार्यकर्ताओं के संग बैठक कर शासन की योजनाओं का प्रचार प्रसार करने की हिदायत भी दी।साथ ही मंडल के सभी पदाधिकारियों को यह भी निर्देश दिये कि अधिक से अधिक जनता को शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ दिलवाए। बैठक मे कैबिनेट मंत्री सकलेचा ने सभी पदाधिकारियों से अपने अपने क्षेत्र के विषय में विस्तार से चर्चा की इस अवसर पर बैठक में विशेष रुप से रतनगढ, डिकैन मंडल अध्यक्ष जसवंत बंजारा,महामंत्री- पिंकेश मंडोवरा,नंदलाल भांभी, उपाध्यक्ष-अमरलाल गुर्जर, रामकुमार धाकड़, कैलाश सुथार, मनीष गोयल, कंवरलाल रावत, किशोर पाटीदार, मंत्री-विकास धाकड़, ऊंगमसिंह राजपूत, नारायण माली, प्रवीण नागोरी, कोषाध्यक्ष- सूरजमल गुर्जर, मीडिया प्रभारी-नितेश सैन विशेष रूप से उपस्थित थे।

Related Post