Latest News

किसान अधिनियम का विरोध प्रदर्शन कांगेस 11 जनवरी को किसान ट्रैक्टर रैली के साथ करेंगी

Neemuch Headlines January 9, 2021, 8:07 pm Technology

नीमच। जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में 11 जनवरी को सुबह 11 बजे जिला कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन से किसान ट्रैक्टर रैली प्रारंभ होगी ।जो शहर के प्रमुख बाजारों मार्गो से होती हुई निकलेगी। ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नाथू सिंह राठौड़ ने बताया कि नीमच जिले के सभी किसान कार्यकर्ता कांग्रेस जन 11 जनवरी को सुबह 11बजे गांधी भवन अपने अपने ट्रैक्टर के साथ एकत्र होंगे जहां से तीन कृषि कानूनों के विरोध में किसानों को साथ लेकर कांग्रेस संगठन द्वारा किसान अधिनियम का विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। राठौड़ ने ग्रामीण क्षेत्र के सभी किसानों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं से ट्रैक्टर के साथ रैली में पहुंचने का सामूहिक आव्हान किया।

Related Post