Latest News

मुख्यमंत्री के निर्देशन में महिलाओं/बालिकाओं के विरूद्व घटित अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान ‘‘सम्मान‘‘ का पुलिस कंट्रोल रूम पर आयोजन

Neemuch Headlines January 9, 2021, 4:08 pm Technology

नीमच। पुलिस अधीक्षक सुरज कुमार वर्मा द्वारा अभियान ‘‘सम्मान‘‘ हेतु जिला स्तर पर उप पुलिस अधीक्षक अजाक आर.एस.अम्ब को नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाकर दिनांक 11 जनवरी 2021 से मुख्यमंत्री द्वारा चलाये जा रहे अभियान ‘‘सम्मान‘‘ के सफल संचालन हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुन्दर सिंह कनेश को सभी विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की जाकर अभियान ‘‘सम्मान‘‘ के तहत दिये गये निर्देशो के अनुरूप कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने संबंधी निर्देश दिये गये है। दिनांक 11 जनवरी 2021 से मुख्यमंत्री द्वारा चलाये जा रहे अभियान ‘‘सम्मान‘‘ के शुभारंभ एवं कार्यक्रमों को आयोजित करने हेतु आज दिनांक 09.01.2021 को पुलिस कन्ट्रोल रूम नीमच स्थित सभाकक्ष में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुन्दर सिंह कनेश द्वारा जिलें के सभी विभागों के अधिकारियों/ कर्मचारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में दिनांक 11.01.2021 को अभियान ‘‘सम्मान‘‘ के उद्वेश्यों - महिलाओं एवं बच्चों को सुरक्षा हेतु जागरुक करना, आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों को सचेत कर हतोत्साहित करना, महिला एवं बच्चों की सुरक्षा में समाज की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना (कुछ कहो. कुछ करो समझदारी से) की थीम पर अभियान के शुभारंभ से लेकर आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रमों को लेकर सभी विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ चर्चा की गई। अभियान ‘‘सम्मान‘‘ के संचालन हेतु आयोजित बैठक में उपुअ अजाक आर.एस.अम्ब, नपुअ राकेश मोहन शुक्ल, अअपु मनासा संजीव मूले, अअपु जावद रविन्द्र बोयट, सहायक जिला पंचायत अधिकारी अरविंद डामोर, महिला एवं बाल विकास अधिकारी संजय भारद्वाज, नगर पालिका कार्यालय अधीक्षक महेश रामानी, उच्च शिक्षा विभाग- एल.एन.शर्मा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एम.एल.मालवीय, प्राचार्य जाजु गल्र्स कालेज श्रीमति मीना हरित, खेल विभाग- वसीम सिद्वकी, थाना प्रभारी नीमच केंट, बघाना, नीमच सिटी, जीरन, महिला डेस्क प्रभारी उनि पुष्पा सिंह राठौर, महिला प्रकोष्ठ प्रभारी उनि ज्योत्सना वर्मा सहित महिला पुलिस अधिकारी उपस्थित रहें।

अभियान ‘‘सम्मान‘‘ संचालन हेतु अधिकारी

- 1. नोडल अधिकारी उपुअ अजाक आर.एस.अम्ब - 9826718175

2. सहायक नोडल अधिकारी महिला बाल विकास अधिकारी संजय भारद्वाज - 9425069992

3. सहायक नोडल अधिकारी उच्च शिक्षा विभाग- एल.एन.शर्मा - 9425974314

4. सहायक नोडल अधिकारी महिला प्रकोष्ठ उनि ज्योत्सना वर्मा - 7049142304

Related Post