Latest News

नवनियुक्त भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री पहुंचे जाट, किया कृषि सुधार बिल के पक्ष में किसान हितेषी पत्रक का वितरण

-निर्मल मूंदड़ा January 7, 2021, 5:49 pm Technology

रतनगढ़। आज ग्राम जाट में रतनगढ़ डिकैन के नवनियुक्त भाजपा मंडल अध्यक्ष जसवंत बंजारा, मंडल महामंत्री पिंकेश मंडोवरा, वरिष्ठ भाजपा नेता व जावद जनपद सदस्य बालचंद पाटीदार,भाजपा मंडल उपाध्यक्ष रामकुमार धाकड़ भाजपा कार्यकर्ताओं एवं किसानों के बीच पहुंचे एवं बेमौसम बारिश एवं ओलावृष्टि से नष्ट हुई फसलों का जायजा लिया साथ ही केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि सुधार बिल के पक्ष मे भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष पवन पाटीदार के निर्देशानुसार किसानों के बीच में पहुंच कर पत्रक वितरण किए एवं किसानों को बताया कि विपक्ष द्वारा देश भर मे भोले भाले किसानों के बीच फैलाए जा रहे झूठे भ्रम व प्रोपोगोंडा के खिलाफ यह कृषि सुधार बिल किसानों की दिशा एवं दशा बदलने वाला साबित होगा।साथ ही बताया कि केंद्र की सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरी तरह से किसान हितो मे कार्य कर रही है।

इनका किया स्वागत :-

इस अवसर पर नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों का कुमकुम तिलक लगाकर पुष्पमाला, शाल,श्रीफल एवं साफा पहनाया एवं मिठाई खिलाकर जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता राजेन्द्र नाहर, रामेश्वर सोनी, जगदीश सोनी, गजेंद्र नाहर, सरपंच प्रतिनिधि अशोक सोनी (माहेश्वरी), नगर भाजपा अध्यक्ष राजमल कुमावत, उपाध्यक्ष छितर गुर्जर, मुकेश सोनी, कमलेश बैरागी, गणपत शर्मा, नरेश पराशर, सुरेश भाट, मुरली बैरागी, लालचंद भाट, देवीलाल कुमावत, प्रकाश सुथार, प्रह्लाद गुर्जर कुतली, भगीरथ गुर्जर कुतली, गोपालदास बैरागी कुतली, सत्यनारायण सुथार, दिपक शर्मा, राहुल शर्मा, दिनेश धाकड़, घनश्याम बैरागी, सुरेश भाट सहित बडी संख्या मे किसान, भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Post