Latest News

प्रियंका माहेश्वरी नमो ग्रुप प्रदेश मंत्री नियुक्त, मिली बड़ी जिम्मेदारी।

Neemuch Headlines January 7, 2021, 1:15 pm Technology

नीमच। नमो ग्रुप के प्रदेश अध्यक्ष रोशन वर्मा व प्रदेश महासचिव महिपालसिंह वाघेला ने राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश चौहान व राष्ट्रीय महासचिव इंज. महर्षि देसाई एवं राकेश भावसार की सहमति से सक्रिय सदस्य श्रीमती प्रियंका माहेश्वरी को प्रदेश मंत्री के पद पर नियुक्त किया है। नमो ग्रुप के प्रदेश उपाध्यक्ष एडवोकेट अमित शर्मा ने जानकारी देते हुवे बताया कि प्रियंका माहेश्वरी नमो ग्रुप महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष के पद पर विगत 2 वर्षों से सक्रिय रूप कार्य किया है कार्यकाल पूरा होने पर व दमदार शैली को देखते हुवे उन्हें प्रदेश मंत्री के पद पर नियिक्त किया गया है। श्रीमति प्रियंका माहेश्वरी के प्रदेश मंत्री बनने पर सभी ईस्ट मित्रो में हर्ष की लहर व्याप्त है।

उक्त जानकारी प्रेदेश मंत्री पं मनीष जोशी द्वारा दी गई है।

Related Post