Latest News

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र निधि संग्रह महाअभियान को लेकर जावद नगर मधुकर बस्ती के 6 मोहल्लो की बेठक सम्पन्न।

संदीप बाफना January 6, 2021, 8:22 pm Technology

जावद। क्षेत्र के मधुकर बस्ती के खोर दरवाजा, कठाल चोराया, माणक चोक, लक्ष्मीनाथ चोक, आदर्श मोहल्ला, कैलाश गली आदी। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र को लेकर माहेश्वरी समाज धर्मशाला में मोहल्लो की बैठक सम्पन्न हुई। जिसमे श्री राष्ट्रीय सव्यंसेवक संघ द्वारा अभियान में खंड प्रभारी वैभव ओझा, अभियान संयोजक प्रकाश सेन, विश्व हिन्दु परिषद के जिला मंत्री सत्यनारायण पाटीदार, नगर के पालक राजु छुवारीया, पालक पूनमचंद्र ग्वाला अभियान के तहत नगर संयोजक श्रेयाश गांधी, अभियान के तहत सह संयोजक संदीप कालिया, सह संयोजक देवेन्द्र सिंह चौहान, अभियान सह कोष प्रमुख विष्णु,नगर मिडिया प्रमुख अनिल गुजराती मधुकर बस्ती के संयोजक सुनिल माली, सहसंयोजक अरुण ओझा, मिडिया प्रमुख संदीप बाफना एवं अभियान के समस्त पदाधिकारी एवं दायित्ववानो की उपस्थिति में बैठक संपन्न हुई। सर्वप्रथम अतिथि द्वारा श्री रामदरबार और भारत माता के चित्र पर माला पहना कर दीप प्रज्वलित कर पूजा अर्चना की गई।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के विषय का प्रतिपादन श्री वैभव जी ओझा ने किया, एवं श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र निधि संग्रहण महा अभियान की रणनीति कार्यकर्ताओं को समझाई गई|

Related Post