Latest News

132 केवी के पावर स्टेशन का लोकार्पण करेगे मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा।

प्रदीप जैन January 5, 2021, 9:39 pm Technology

करोड़ों की लागत से बना है पावर स्टेशन, क्षैत्र के लोगो को मिलेगी लो वाल्टेज की समस्या से निजात

सिंगोली। क्षैत्र में लम्बे समय से चल रही लो वाल्टेज की परेशानी से मुक्ति का मार्ग प्रशस्त हो गया है। मध्यप्रदेश शासन के काबीना मंत्री एवं क्षैत्रिय विधायक ओमप्रकाश सकलेचा के अथक प्रयासों से लगातार क्षैत्र को विकास की सौगाते मिल रही है। हालं ही महाविद्यालय भवन लोकार्पण के बाद क्षैत्र को बुधवार के दिन एक ओर बड़ी सौग़ात सिंगोली क्षैत्र के मनोहरपुरा मे बने 132 केवी के पावर स्टेशन जो नीमच सिंगोली मार्ग पर बन कर तैयार है के रूप में मिलने जा रही है। पावर स्टेशन का लोकार्पण मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा एवं जिला भाजपा अध्यक्ष पवन पाटीदार द्वारा किया जावेगा। उपरोक्त विषय की जानकारी देते हुए मंडल अध्यक्ष गोपाल धाकड़ पूर्व मंडल अध्यक्ष अशोक सोनी विक्रम ने बताया कि 6 जनवरी बुधवार को प्रातः 11 बजे क्षैत्रिय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा एवं जिलाध्यक्ष पवन पाटीदार मनोहरपुरा पधारेगे ओर सरकार द्वारा करोडों की लागत से बने पावर स्टेशन का लोकार्पण करेगे। धाकड़ एवं सोनी ने बताया कि क्षैत्र वासियों की लो वाल्टेज की बहुत बड़ी समस्या इस सौग़ात से दुर हो जायेगी। दोनो ही नेताओं ने क्षैत्र के लोगो से कार्यक्रम मे पधारने की अपील की है।

Related Post