Latest News

भाजपा नेता समंदर पटेल ने ओलावृष्टि से हुई किसानो के नुकसान के सर्वे जल्द शुरू करने के लिए कलेक्टर से की मुलाकात

Neemuch Headlines January 5, 2021, 5:30 pm Technology

नीमच। प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं भाजपा नेता समंदर पटेल ने जिले में अचानक बरसात व ओलावृष्टि से फसल नुकसानी हुई है उसके सर्वे हेतु नीमच जिला कलेक्टर जितेन्द्र सिंह राजे को किसानों की समस्या को लेकर आवेदन दिया और कहा कि जहां भी नुकसान हुआ है वहां सर्वे कर तत्काल सहायता प्रदान करें संकट की घड़ी में भाजपा सरकार किसानों के साथ है। और जहां भी नुकसान हुआ है। पटेल ने किसानों से आव्हान किया कि अपने हल्का पटवारी से मिलकर फसल का मौका सर्वे कराएं। इस अवसर पर प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना के जिला अध्यक्ष राजू टाक , किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष दिनेश धाकड़, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सुनील धाकड़ ,ओमप्रकाश पाराशर(धाकड़) आदि जन उपस्थित थे।

Related Post