Latest News

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र निधि समर्पण महाअभियान को लेकर मनासा खण्ड की सामाजिक सद्भाव बैठक संपन्न

Neemuch Headlines January 4, 2021, 9:10 pm Technology

बैठक में 1990 व 1992 में अयोध्या गए कारसेवकों का हुआ सम्मान

मनासा। समस्त रामभक्त हिन्दु समाज के तत्वाधान में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र निधि समर्पण महाअभियान को लेकर आज सोमवार को मनासा अन्नपूर्णा मंदिर परिसर में सामाजिक सद्भाव बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का शुभारंभ मंचासीन अतिथियों द्वारा दिप प्रज्ज्वलन व श्रीराम व भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। तत्पश्चात मनासा खण्ड से 1990 व 1992 में अयोध्या गए कारसेवकों का अथितियों द्वारा भगवा दुपट्टे भेंटकर सम्मान किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मांगीलाल कछावा(वरिष्ठ कारसेवक), सुरेश बसेर खण्ड संघचालक आरएसएस, नारायण सिंह झाला विभाग सेवा प्रमुख आरएसएस मंचासीन थे। मुख्य वक्ता सुरेश बसेर, खण्ड संघ चालक द्वारा बताया गया कि किस प्रकार श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए प्रयास किये गए।अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए कार सेवको के योगदान की भूमिका के बारे में बताया। अयोध्या में बनने वाले श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र में संपूर्ण हिन्दू समाज का सहयोग व समर्पण सुनिश्चित हो ऐसा प्रयास किया जा रहा है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र द्वारा भगवान रामलला की पावन जन्मभूमि पर भव्य और दिव्य मन्दिर का निर्माण के लिए एक व्यापक जनसम्पर्क व सहयोग अभियान प्रारंभ किया जा रहा हैं। इस अभियान में जनमानस को श्रीराम जन्मभूमि अभियान के ऐतिहासिक महत्व से भी अवगत कराने एवं जिस प्रकार जन्मभूमि को प्राप्त करने के लिये लाखों भक्तों ने अनेक कृष्ट सहते हुए बलिदान व अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया, उसी प्रकार कोटि कोटि रामभक्तों के स्वैच्छिक सहयोग से राम मन्दिर बनाने के लिए देशभर में यह अभियान प्रारंभ किया गया है।

इस अवसर पर मनासा खण्ड के सभी समाज प्रमुख सहित विश्व हिंदू परिषद के प्रान्त सहधर्म यात्रा प्रमुख गोपाल सोनी,मनासा खण्ड सामाजिक सद्भाव प्रमुख बद्रीलाल पुरोहित, अभियान के मनासा खण्ड संयोजक दुर्गेश धनगर, सहसंयोजक प्रभुलाल चारण, तेजकरण मोदी जिला सहधर्म यात्रा प्रमुख विहिप, जगपाल फरक्या प्रखंड उपाध्यक्ष, समरथ बागवान विहिप प्रखंड मंत्री उपस्थित थे!

कार्यक्रम का संचालन खण्ड सामाजिक सद्भाव प्रमुख अर्जुन यजर्वेदी ने किया एवं आभार विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष हरिनारायण नन्दवाना द्वारा माना गया। उक्त खबर प्रचार विभाग से प्राप्त हुई!

Related Post