Latest News

मीनाक्षी यादव नमो ग्रुप महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष नियुक्त

Neemuch Headlines January 4, 2021, 7:01 pm Technology

नीमच। नमो ग्रुप के प्रदेश अध्यक्ष रोशन वर्मा व प्रदेश महासचिव महिपालसिंह वाघेला ने राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश चौहान, राष्ट्रीय महासचिव इंज महर्षि देसाई व राकेश भावसार की सहमति से सक्रिय कार्यकर्ता मीनाक्षी यादव को नीमच जिले के जिलाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है। नमो ग्रुप के प्रदेश उपाध्यक्ष एडवोकेट अमित शर्मा ने बताया कि मीनाक्षी यादव सामाजिक श्रेत्र में हमेशा आगे रहती है। वर्तमान में मिनाक्षी यादव नीमच टॉक न्यूज़ की संपादिका, महाकाल आर्ट एकेडेमी की संचालिका एवं भारतीय कलाकार संघ की जिलाध्यक्ष के दायित्वों पर कार्य कर रही है। उनकी सक्रियता व सामाजिक श्रेत्र में कार्यो के देखते हुवे उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

मीनाक्षी यादव के जिलाध्यक्ष बनने पर सभी ईस्ट मित्रो में हर्ष की लहर व्याप्त है। उक्त जानकारी प्रदेश मंत्री पं मनीष जोशी द्वारा दी गई है।

Related Post