Latest News

पूर्व नपा उपाध्यक्ष फतेह सिंह बख्तारिया का निधन, यादव महासभा के उपाध्यक्ष भी रहे, समाज में शोक की लहर

Neemuch Headlines January 3, 2021, 8:47 pm Technology

नीमच। नीमच नगरपालिका के पूर्व उपाध्यक्ष और यादव के वरिष्ठ श्री फतेहलाल बख्तारिया का 78 वर्ष की आयु में निधन हो गया। श्री फतेह सिंह नीमच नगरपालिका में उपाध्यक्ष रहने के दौरान अनेक विकास कार्य कराए। स्कीम नंबर-9, नई आबादी, बंगला नंबर-55 और मूलचंद्र मार्ग के विकास के लिए सालों तक लड़ाई लड़ी। उन्होंने अनेक बार आंदोलन भी किए। यादव महासभा के उपाध्यक्ष पद पर रहते हुए समाज के विकास में अहम भूमिका निभाई। 3 जनवरी 2021 की दोपहर उन्होंने अंतिम सांस ली। उनकी अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में समाजजन और शहर के वरिष्ठजन शामिल हुए। नीमच मुक्तिधाम में पुत्र चतरसिंह, चंदन सिंह और जसंवत सिंह ने मुखाग्रिन दी। यादव महासभा अध्यक्ष राकेश सोन ने बताया स्वर्गीय श्री फतेहसिंह का जाना यादव समाज के लिए क्षति हैं, उन्होंने समाज के प्रमुख पद रहने के दौरान अनेक कार्य किए। नीमच नपा में महत्वपूर्ण उपाध्यक्ष पद पर पहुंचकर उन्होंने समाज को गौरान्वित किया। यादव महासभा के पूर्व अध्यक्ष सुनील अंब, रमेश प्लास, हेमंत हरित, कैलाश कर्णिक, रतनलाल कर्णिक, कमलकांत कर्णिक, यादव महासभा के उपाध्यक्ष रविशंकर जेरिया, राजेश सिन्हां, रूपेंद्र लोक्स, दिनेश कर्णिक ठेकेदार, विजय कुंगर, अमर सिंह जंयत, महेश जेरिया, विजय कुंगर कोर्ट, राकेश सिसौदिया, प्रताप सिसिसौदिया, प्रदीप सगर, अजय व्यास, धर्मेद्र व्यास, किशोर तोमर, घनश्याम सिंह अंब, मंगल मौर्य, दरबारीलाल राजोरा, जितेंद्र मौर्य, दिनेश कर्णिक टैफिक, सोमदत्त जंयत, अनिल जंयत, लोंकेंद्र हरित, यादव महिला मंच की अध्यक्ष अनिता सिसौदिया, मनीषा मौर्य, ललिता सिन्हा, यादव महिला सोशल ग्रुप की अध्यक्ष हेमलता कर्णिक, दीपा कर्णिक, प्रीति सोन, सहित अनेक समाजजनों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

Related Post