Latest News

प्रदीप जैन पुनः उज्जवल भारत अभियान के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त , लगातार कर रहे सामाजिक स्तर पर उत्कृष्ठ कार्य

Neemuch Headlines January 2, 2021, 7:49 pm Technology

सिंगोली। सामाजिक संगठन उज्जवल भारत अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी देव स्वरूपानंद जी महाराज ने पुरे देश में संगठन को मजबूत ओर सक्रिय बनाने की दृष्टि से देश की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सहित सभी प्रदेशो की कार्यकारणीयो को भंग करते हुए। पुनः संगठन का विस्तार करते हुए नयी राष्ट्रीय कार्यकारिणी एवं प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कर रहे हैं। उज्जवल भारत अभियान मध्यप्रदेश के संगठन का कार्य एवं सक्रियता को देखते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी देव स्वरूपानंद जी महाराज ने प्रदेश अध्यक्ष हेतु पुनः प्रदीप जैन को नियुक्त किया है। जैन की नियुक्ति से पुरे प्रदेश में उज्जवल भारत अभियान की टीम मे खुशी की लहर है। प्रदेश भर से जैन को बधाइयाँ और शुभकामनाएं मिल रही है। जैन ने पुनः नियुक्ति पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी देव स्वरूपानंद जी महाराज का आभार व्यक्त करते हुए पुरी सक्रियता के साथ संगठन का काम करने की बात कही।

Related Post