Latest News

नीमच जिले से अक्षय सिंह ने पाया प्रथम स्थान, राज्य स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन

Neemuch Headlines January 2, 2021, 5:40 pm Technology

नीमच। भारत सरकार-युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अन्तर्गत नेहरू युवा केन्द्र, नीमच एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वय से आयोजित जिला युवा संसद कार्यक्रम में अक्षय सिंह परिहार ने प्रथम स्थान एवं पायल राणावत ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। दोनों प्रतिभागियो का चयन राज्य स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए हुआ है। जिसका आयोजन 5 जनवरी 2021 को आनलाइन माध्यम से किया जावेगा। नेहरू युवा केन्द्र, नीमच की जिला युवा अधिकारी सुश्री शालिनी तिवारी ने बताया कि 28 दिसंबर को जिला स्तर पर वर्चुअल माध्यम से युवा संसद का आयोजन किया गया था। जिसमें नीमच जिले के सभी युवाओ ने भागीदारी की थी।

Related Post