Latest News

श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा महोत्सव में उमड़ रहे हैं भक्त

शिवनंदन छीपा December 30, 2020, 9:29 pm Technology

रतनगढ़। रतनगढ़ के समीप बलदरखा गांव में ठाकुर परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा महोत्सव में आसपास के गांवो से भक्तों की भीड़ दिन-ब-दिन बढ़ रही है पंडित श्री देवी चरण जी शर्मा खेड़ली वालों के मुखारविंद से कथा 26-12- 2020 से शुरू हुई।जिसमे पांचवे दिन गोवर्धन पूजा के बारे में विस्तृत जानकारी एवं महत्व को समझाते हुए पंडित जी ने कहा कि "गाय नहीं तो गोपाल नहीं "गाय की सेवा ही सर्वोत्तम सेवा है गाय की सेवा करने से चारों धाम की यात्रा ओं का पुण्य प्राप्त होता है अतः आप सभी भक्त घर में एक गाय अवश्य रखें एवं उसकी तन मन से सेवा करें आपका जीवन कल्याण मय हो जाएगा। कथा प्रतिदिन दोपहर 12:00 बजे से 3:00 बजे तक होती हैं उसके पश्चात महाआरति कर प्रसाद वितरण किया जाता है 1 जनवरी 2021 को श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा महोत्सव की पूर्णाहुति है जिसमें महाप्रसादी का आयोजन भी रखा गया है ठाकुर परिवार के भरत सिंह ठाकुर भीम सिंह मंजू सिंह ठाकुर कमल सिंह ठाकुर मोहन सिंह हरि सिंह गजराज सिंह नरेंद्र सिंह शंकर सिंह भवानी सिंह ओंकार सिंह लोकेंद्र सिंह भूपेंद्र सिंह गोवर्धन सिंह आदि परिवार के सदस्यों द्वारा आयोजित कार्यक्रम का भक्तगण भरपूर आनंद ले रहे हैं।

Related Post