Latest News

सिंगोली भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जंयती

प्रदीप जैन December 26, 2020, 10:51 am Technology

अटल जी के कार्यो को याद कर उनके पद चिन्हों पर चलने का लिया संकल्प

सिंगोली। भाजपा मंडल अध्यक्ष गोपाल धाकड़ पूर्व मंडल अध्यक्ष अशोक सोनी विक्रम के नेतृत्व में स्थानीय कार्यकर्ताओं ने 25 दिसम्बर को भारत के लोकप्रिय पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जंयती मनाई। स्थानीय भाजपा कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अटल जी चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित करते हुए उनके द्वारा किये गये देश हित के कार्यो को ओर उनके आदर्शों को याद करते हुए उनके बताये हुए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष गोपाल धाकड़ पूर्व मंडल अध्यक्ष अशोक सोनी विक्रम सासंद प्रतिनिधि राजकुमार मेहता प्रकाश शर्मा निशांत जोशी हरिश शर्मा ओमप्रकाश पाराशर लादुलाल पालीवाल लाला राम जायसवाल लव शर्मा सुरेश बगड़ा शम्भु लाल सुतार चुन्नी लाल लुहार ओमप्रकाश सोनी चुन्नी लाल प्रजापत महावीर मोटानाक कोशल व्यास भेरूलाल धाकड़ आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Post