नीमच निप्र। सूक्षम एवं लघु उद्योग मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा की मंशा के मद्देनजर उद्योग संघ नीमच द्वारा जिला अस्पताल नीमच में स्वास्थ्य सेवाओं में वृद्धि हेतु ब्लड सेपरेशन मशीन की उपलब्धता को देखते हुए दो लाख की राशि का चेक सहयोग स्वरूप रेडक्रास प्रशासक एवं जिला कलेक्टर जितेन्द्र सिंह राजें को सौंपा। उद्योग संघ के अध्यक्ष कमल एरन व सचिव अशोक कोठारी ने कहा कि मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा की पहल पर ब्लड सेपरेशन मशीन की स्थापना जिले की जांच सुविधा में मील का पत्थर साबित होगी। इसी मंशा को ध्यान में रखते हुवे उद्योग संघ भी स्वेच्छा से आगे आया है। उद्योग संघ मशीन की स्थापना की पहल के लिए मंत्री व कलेक्टर का स्वागत करता है। कलेक्टर को दो लाख का चेक सौंपने के दौरान उद्योग संघ अध्यक्ष कमल एरन, सचिव अशोक कोठारी, रमेश कदम, राजेन्द्र खण्डेलवाल, सचिन लसोड़, अनीश नागोरी, संजय बेगानी, संजय अजमेरा सहित पत्रकार विवेक खण्डेलवाल 'सोनू' भी मौजूद थे।