Latest News

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के निधि समर्पण अभियान को लेकर मनासा खंड के 15 मंडलों और नगर की 4 बस्तियों की बैठके संपन्न

Neemuch Headlines December 23, 2020, 9:12 pm Technology

मनासा। आज मनासा खंड के मालाहेडा मंडल की बैठक सम्पन्न हुई, जिसमें अभियान के खंड सयोंजक व बजरंग दल जिला सहसंयोजक दुर्गेश धनगर और अभियान के खंड सहसंयोजक आशीष द्विवेदी मंचासीन रहे। अभियान खंड संयोजक दुर्गेश ने विषय बताते हुए कहा कि भारत सरकार ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास को 70 एकड़ भूमि सौंपी है और 5 अगस्त को भव्य मंदिर का भूमिपूजन संतो के मार्गदर्शन में हुआ है। अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर का पुनर्निर्माण सदियों की गुलामी से मुक्ति पाकर विश्व विजय की और बढ़ती भारतीय संस्कृति और राष्ट्रीय एकात्मता का प्रतीक है, इसलिए हिंदू समाज तीर्थस्थानों का निर्माण समाज की सहभागिता से ही करता है। पूज्य संतो ने आव्हान किया है कि इस ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण कार्य में अपना योगदान सुनिश्चित करें,, तत्पश्चात अभियान खंड सहसंयोजक ने कार्य योजना बताई। अंत में मालाहेडा मंडल के मंडल संयोजक धर्मेंद्र पाटीदार, मंडल सहसंयोजक शांतिलाल लौहार, लक्ष्मीनारायण बागवान की घोषणा की। इस अवसर पर विहिप प्रखंड मंत्री समरथ बागवान, खंड कुटुंब प्रबोधन आशीष लड़ा और मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित थे। उक्त जानकारी अभियान के खंड प्रचार प्रमुख धीरज राठौर ने दी।

Related Post