Latest News

प्रधानमंत्री जन कल्याण योजना के प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा नेता समंदर पटेल का नगर के भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा माला पहनाकर किया स्वागत सम्मान

Neemuch Headlines December 23, 2020, 9:25 am Technology

नीमच। प्रधानमंत्री जन कल्याण योजना के प्रदेश उपाध्यक्ष व भाजपा नेता समंदर पटेल का नगर में फूलमाला पहनाकर स्वागत सम्मान किया गया। समंदर पटेल मंगलवार दोपहर करीब 03 बजे जावद से सरवानिया महाराज पहुंचे। यहां भाजपा युवा मोर्चा मंडल महामंत्री हरीश बना आंकली के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्री पटेल का स्वागत सम्मान किया। स्वागत पश्चात पटेल ने नगर के वार्ड नंबर 10 निवासी मांगीलाल गोयल के परिवार एवं वार्ड नंबर 5 निवासी भेरुलाल भोई कहार के परिवार व वार्ड नंबर 2 निवासी रामचंद्र रियार पाल के परिवार के साथ श्रद्धांजलि एवं शोक संवेदना व्यक्त की। इस मौके पर बद्रीलाल धनगर मदन नागदा राजकुमार टाक हिरेन्द्र सिंह आंकली, टीनु बना प्रतापसिंह रूपपुरा बबलू भट्ट धनराज भोई भूदेव पाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Post