Latest News

दर्शील एग्रो इंडस्ट्री कनावटी के दोनों पार्टियों के खिलाफ पुलिस प्रकरण दर्ज जल्द होगी गिरफ्तारी

Neemuch Headlines December 18, 2020, 10:39 pm Technology

मामला गेहू पर कलर करने और मानव जीवन से खिलवाड़ करते हुए मिथ्या पदार्थ उपयोग का

नीमच। फर्म दर्शील एग्रो इंडस्ट्रीज कनावटी नीमच के दोनों पार्टनर विनीत पिता विमल गोयल व प्रवर पिता विमल गोयल की फर्म पर दिनांक 03.12.20 को गेहू पर कलर करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया था। जांच के बाद संजीव कुमार मिश्रा खाद्य सुरक्षा अधिकारी, जिला प्रशासन की टीम SDM, तहसीलदार, JSO पटवारी व पुलिस बल द्वारा फर्म पर 7.30 pm बजे छापा मारा गया था। मौके पर विनीत गोयल गेहू पर कलर करते रंगे हाथो पकड़ा गया था व जांच के पश्चात 5 नमूने संग्रहित किये गए थे, जिसमें गेहू, सुपर किंग गेहू, ओलिंपिक गेहू, केसरिया अखाद्य रंग व केसरिया रंग घोल के नमूने मानक स्तर की जांच हेतु लिए गए थे और 120000 kg गेहू जप्त किया गया था जिसका मूल्य 27 लाख रुपये था। विशेष वाहक के हस्ते नमूनों को राज्य खाद्य प्रयोगशाला भोपाल भेजा गए था। खाद्य विश्लेषक द्वारा भेजे गए जांच प्रतिवेदन अनुसार नमूने अवमानक व मिथिया छाप और अपद्रव्य घोषित किये गए। समस्त नमूनों में रंग की पुष्टि की गई है।

सम्पूर्ण प्रकरण तैयार कर कलेक्टर नीमच के समक्ष प्रस्तुत किया गया था व कलेक्टर राजे के निर्देशानुसार दिनांक 18.12.2020 को कैंट थाने में विनीत व प्रवर गोयल पर 272, 273, 420, 34 में FIR दर्ज की गई। उक्त फर्म के द्वार गेहू जैसी प्राकृतिक जीन्स पर रंग चढ़ाकर आम जनता के स्वास्थ्य के खिलवाड़ किया जा रहा था और 420 की जा रही थी। जल्द ही प्रकरण तैयार कर न्यायालय में दर्ज किया जाएगा।

Related Post