मंदसौर। जिले में एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान के तहत हायर सेकेंडरी स्कूल तरनोद एवं हायर सेकेंडरी स्कूल बेलारा ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। दोनों विद्यालयों में पात्र सभी बालिकाओं का शत-प्रतिशत टीकाकरण सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है। हायर सेकेंडरी स्कूल तरनोद में कुल 23 बालिकाओं में से सभी 23 बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीन लगाई जा चुकी है। इसी प्रकार हायर सेकेंडरी स्कूल बेलारा में भी 5 में से 5 बालिकाओं का टीकाकरण पूर्ण किया गया है।
इस उपलब्धि में विद्यालय प्रबंधन, स्वास्थ्य विभाग एवं अभिभावकों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। जिला प्रशासन द्वारा एचपीवी वैक्सीनेशन को लेकर लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, जिसका सकारात्मक प्रभाव अब देखने को मिल रहा है। जिन बालिकाओं ने अभी तक एचपीवी वैक्सीन नहीं लगवाई है, वे शीघ्र ही नजदीकी टीकाकरण केंद्र पर जाकर टीकाकरण करवाएं। यह वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित एवं प्रभावी है, जो भविष्य में गंभीर बीमारियों से सुरक्षा प्रदान करती है।
अभिभावक भी अपनी बेटियों के सुरक्षित भविष्य के लिए टीकाकरण अवश्य करवाए।