मंदसौर । विक्रम संवत् 2083 के शुभारंभ अवसर पर 19 मार्च 2026 को प्रातः 10:00 बजे मंदसौर स्थित पशुपतिनाथ मंदिर परिसर (आराधना हॉल) में सूर्य उपासना कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत सूर्य उपासना के साथ होगी, जिसमें मंदिर परिसर में ब्रह्म ध्वज स्थापित किया जाएगा। यह आयोजन भारतीय नववर्ष नववर्ष प्रतिपदा (गुड़ी पड़वा) के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग एवं मध्यप्रदेश नाट्य विद्यालय, भोपाल के सहयोग से “सम्राट विक्रमादित्य” विषय पर भव्य नाट्य प्रस्तुति का मंचन किया जाएगा।
इस प्रस्तुति के माध्यम से भारतीय संस्कृति, परंपरा एवं विक्रम संवत् के ऐतिहासिक महत्व को दर्शाया जाएगा। प्रस्तुति विवरण के अंतर्गत प्रस्तुति परिकल्पना सामाजिक सांस्कृतिक संस्था, उज्जैन द्वारा दी जाएगी। जिसमें नाट्य दल निर्देशन : सतीश दवे, संगीत : अभिषेक त्रिपाठी, लेखन एवं सह निर्देशन : प्रसन्न सोनी, निर्देशन : संजय श्रीवास्तव द्वारा दिया जाएगा। कार्यक्रम में “भारत का नववर्ष विक्रम संवत्” विषयक पुस्तिका का वितरण भी किया जाएगा, जिससे आमजन भारतीय नववर्ष की परंपरा एवं महत्व को समझ सकें। विक्रम संवत् नववर्ष के अवसर पर जिले के प्रमुख मंदिरों एवं महत्वपूर्ण स्थलों पर ब्रह्मध्वज भी स्थापित किए जाएंगे। कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में मंदसौर एसडीएम शिवलाल शाक्य एवं कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर रोहित राणावत द्वारा स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं के निर्देश दिए गए।