नीमच। गत वर्ष की तरह इस वर्ष भी ज्ञानोदय इंटरनेशनल स्कूल द्वारा 19 एवं 22 मार्च को भव्य चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है ।
प्रतियोगिता का आयोजन सीआरपीएफ परिसर, नीमच, मनासा, में किया जा रहा है । प्रतियोगिता प्रथम चरण दिनांक 19-03-2026 (गुरुवार) को सीआरपीएफ परिसर के मानस भवन में दोपहर 03:00 बजे आयोजित की जाएगी । प्रतियोगिता का दूसरा चरण दिनांक 22-03-2026 रविवार को नीमच मे स्थान - गाँधी वाटिका प्रातः 09:00 बजे, मनासा में स्थान -पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रातः 09:00 बजे आयोजित की जाएगी । यह प्रतियोगिता ओपन ऐंड ड्राइंग काम्पिटिशन हैं (आप अपने विचार अनुसार ड्राइंग बना सकते हैं) । प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में कलात्मक कौशल, रचनात्मकता और आत्म-अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करना है ।
चित्रकला प्रतियोगिता से बच्चों को अपनी कल्पना को कागज़ पर उतारने और पुरस्कृत होने का अवसर मिलता है। इस प्रतियोगिता में प्रतिभागी अपना स्कूल ID कार्ड साथ लेकर आए या 2024-25 की मार्कशीट साथ लाए । दिनांक: 19 एवं 22 मार्च को आपको अपने बच्चे की चित्रकला प्रतिभा को दुनिया के सामने पहुचाने का अवसर ज्ञानोदय इंटरनेशनल स्कूल द्वारा दिया जा रहा है। यह प्रतियोगिता पूर्णतः निःशुल्क है, एवं हर प्रतिभागी को प्रमाण पत्र एवं विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। सिर्फ ड्राइंग शीट स्थल पर दी जाएगी प्रतिभागी, कलर सामग्री स्वयं लावें अधिक जानकारी हेतु सम्पर्क करें:- 7771006847, 7771006841