Latest News

देर रात्रि में दो बसों में जोरदार भिड़ंत, कुछ यात्री गंभीर घायल

Neemuch Headlines December 18, 2020, 7:11 am Technology

नीमच। महू नीमच हाईवे पर स्थित चल्दु गांव के पास दो बसों की भिड़ंत हो गयी इसमें कई यात्री घायल हुए है। प्राप्त जानकारी अनुसार आगे चल रही बस ने अचानक ब्रेक लगा दिया तो पीछे आ रही बस का संतुलन बिगड़ गया और वो आगे वाली बस से टकरा गई। घटनास्थल स्थल पर, पुलिस जवानों की टीम, नारायणगढ डायल 100 ओर मल्हारगढ़ 108 पहुची। भिड़ंत अभिषेक ट्रेवल्स ओर भवानी बस की हुई। इस भिड़ंत में कई यात्रियों को चोट आई है सभी घायलों को जिला अस्पताल नीमच ले जाया गया है। जिसमे 3 गम्भीर घायल है, बाकी को मामूली चोट आई है। घायलो में दुर्गा पुत्र फकीरचंद मेघवाल उम्र 22 वर्ष निवासी पड़दा नीमच , महेंद्र पुत्र हरिराम जाट उम्र 26 निवासी नागौर राजस्थान और मुन्ना पुत्र चतराराम जाट उम्र 36 वर्ष निवासी नागौर को गम्भीर घायल बताया है। जिन्हें जिला अस्पताल नीमच भर्ती करवाया गया है। बताया गया कि राजस्थान के रातारामगढ़ से चलकर भवानी बस कोल्हापुर जा रही थी, ओर चल्दु जिला नीमच के यहाँ ये घटना घटित हो गई।

Related Post