Latest News

पूर्व विधायक जैन के पुत्र की सिंगोली परिषद के लिए भाजपा मे सबसे मजबूत ओर प्रबल दावेदारी

Neemuch Headlines December 16, 2020, 2:09 pm Technology

पार्टी के साथ-साथ समाज सेवा के कार्य बन सकते है इनके मजबूत ओर जिताऊ दावेदारी के मुख्य आधार

सिंगोली । नगर परिषद चुनाव को लेकर सीटों का आरक्षण होने के बाद से सभी जगह दावेदारों की दावेदारियां सामने आने लगी है। हम बात करे सिंगोली नगर परिषद की तो इस बार पुरे नीमच जिले के लोगो की निगाह सिंगोली नगर परिषद के चुनाव पर रहेगी क्योंकि पुरे जिले में सिंगोली नगर परिषद की सीट सामान्य पुरूष के लिए आरक्षित हुई है। जिले में नीमच सहित अन्य स्थानों पर कही सामान्य महिला तो कही सामान्य पुरूष तो कही पिछडा महिला या पिछडा पुरूष के लिए आरक्षित है। इनमे सबसे हाॅट सीट सिंगोली नगर परिषद पर पुरे जिले की निगाह है। वैसे भी सिंगोली नगर परिषद का चुनाव कोई विधान सभा चुनाव से कम नही है। यहां पर हमेशा भाजपा ओर कांग्रेस मे जबरदस्त मुकाबला होता रहा है। ओर चुनाव में हार जीत नाम मात्र के वोटो से होती रही हैं। ऐसे में जिस दल का उम्मीदवार प्रभावी ओर जीवित सम्पर्क वाला होगा वही दल बाजी मार ले जायेगा इसमे कोई संदेह नहीं है। हम बात करे भाजपा की तो अभी तक के जितने भी नाम सामने आये हैं उनमे सबसे मजबूत ओर प्रभावी नाम पूर्व विधायक दुलीचंद जैन के पुत्र प्रदीप जैन का दिखाई दे रहा है। जिनकी पकड़ आम जन के साथ साथ प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर तक है। पार्टी कार्यो के अलावा समाज सेवा ओर सामाजिक कार्य इनकी मजबूती का सबसे बड़ा आधार है।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े होना भी इनको मजबूत बनाने का काम कर रहा है। वही पत्रकारिता एवं अनेक सामाजिक संगठनों से जुड़े होने का लाभ भी इनको मिल सकता है। विकास वादी सोच ओर उच्च सम्पर्कों का लाभ भी इनको मिलेगा ऐसी आम चर्चा बनी हुई है। भाजपा से अन्य प्रमुख दावेदारों में पूर्व मंडल अध्यक्ष अशोक सोनी विक्रम मोती लाल धाकड़ पूर्व चेयरमैन सुनीता मेहता के पति राजकुमार मेहता निशांत जोशी सुरेश बगड़ा है जो अपनी दावेदारी जता रहे हैं। परन्तु इनमे से कुछ नाम पिछड़े वर्ग के होने से दौड़ मे पिछड़ सकते हैं। फिर भी इन सब मे मजबूत ओर प्रबल दावेदार प्रदीप जैन का नाम दिखाई दे रहा है। बात करे हम कांग्रेस के दावेदारों की तो ब्लाक अध्यक्ष बनवारी जोशी पूर्व ब्लाक अध्यक्ष संजय तिवारी ब्लाक उपाध्यक्ष ज्ञानमल भण्डारी राजेश भण्डारी अंकित हरसौरा संजय नागौरी एडवोकेट के नाम प्रमुख रूप से सामने आ रहे हैं। इनमे से बनवारी जोशी संजय तिवारी या संजय नागौरी एडवोकेट किसी एक के नाम पर मोहर लगने की संभावना अधिक है। कुल मिलाकर सिंगोली नगर परिषद के चुनाव पर पुरे जिले की निगाह होने से भाजपा ओर कांग्रेस दोनो ही दल दमदार प्रत्याशी को ही मैदान में लायेगे साथ ही इस बात का विशेष ध्यान दोनो ही दल रखेगे की पुरे जिले में यही एक मात्र सीट सामान्य पुरूष के लिए आरक्षित होकर सबसे हाॅट सीट है। इसलिए यहाँ दोनो ही दल सामान्य वर्ग के प्रत्याशी ही मैदान में उतारने की सौच रहे हैं । भाजपा प्रत्याशी चयन मे क्षैत्रिय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा एवं जिलाध्यक्ष पवन पाटीदार की भूमिका अहम रहेगी तो कांग्रेस की ओर से जिलाध्यक्ष अजीत काठ़ेड एवं राजकुमार अहिर मुख्य भूमिका में रहेंगे। देखना यह है कि कोन किसके माथे पर तिलक निकाल कर मैदान में उतारता है।

Related Post