Latest News

घरेलू गैस उपभोक्ताओं को लगा जोर का झटका,सिलेंडर के दाम फिर बढ़ें, जानें नए रेट

Neemuch Headlines December 16, 2020, 6:44 am Technology

गैस कंपनियों की ओर से एक बार फिर से घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी कर उपभोक्तओं को बड़ा झटका दिया है। इस बार भी 50 रुपए घरेलू गैस में बढ़ाए गए हैं। इससे पहले इसी महीने दो दिसंबर को घरेलू गैस सिलेंडर में 50 रुपए की बढ़ोतरी की थी। इसी महीने में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में 100 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। जानकारी के मुताबिक इसी महीने दो तारीख को गैस कंपनियों ने घरेलू गैस सिलेंडर में 50 रुपए बढ़ाए थे। एक बार फिर 14 दिसंबर की मध्य रात्रि को घरेलू गैस सिलेंडर में 50 रुपए की बढ़ोतरी की गयी ऐसे में एक महीने में घरेलू गैस के दो बार दाम बढ़ना बड़ी बात मानी जा रही है।

दाम बढ़ने से 663.50 रुपए पर मिलने वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत बढ़कर अब 713.50 रुपए हो चुकी है। बता दें कि अमूमन महीने की एक तारीख को रेट बढ़ते है। इस महीने दी तारीख को इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन की ओर से गैस के दामों में बढ़ोतरी की गयी।

फिर 14 दिसंबर की मध्य रात्रि को घरेलू गैस सिलेंडरों के दाम में 50 रुपए की बढ़ोतरी की गई। ऐसे में महज 13 दिनों के अंतराल में गैस के दामों में 100 रुपए तक की बढ़ोतरी हो चुकी है।

कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम भी बढ़े :-

गैस कंपनी की ओर से कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम भी बढ़ा दिए गए हैं। कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 36 रुपए की बढ़ोतरी को है। इससे पहले तक कमर्शियल गैस सिलेंडर का दाम 1328 था, जो कि बढ़कर 1364 रु 50 पैसे हो गया है। यह दाम भी 14 दिसंबर की मध्यरात्रि को बढ़ाए गए। पिछले महीने भी कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए थे।

Related Post