Latest News

नीमच आए मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ के संभागीय अध्यक्ष, सदस्यता अभियान की समीक्षा की

Neemuch Headlines December 13, 2020, 10:31 pm Technology

नीमच। मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ के संभागीय अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राठौर सदस्यता अभियान की समीक्षा करने के लिए नीमच आए। नीमच में सीटीवी ऑफिस पर जिला और तहसील पदाधिकारियों की बैठक लेकर सदस्यता अभियान की समीक्षा की। इस अवसर पर संभागीय अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राठौर ने कहा मप्र में मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ सबसे बड़ा संगठन हैं। यह एकमात्र ऐसा जिसके सात हजार सदस्य हैं। पत्रकारों के हक और अधिकार की लड़ाई श्रमजीवी पत्रकार संघ लंबे समय से लड़ता आ रहा हैं। जिलाध्यक्ष प्रदीप जैन ने कहा श्रमजीवी पत्रकार संघ का सदस्यता अभियान चल रहा है। हर वर्ष सदस्यता अभियान चलाकर पत्रकारों के सम्मेलन आयोजित किए जाते हैं। इसकी समीक्षा के लिए संभागीय अध्यक्ष नीमच आए और सदस्यता अभियान की समीक्षा की। बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कैलाश राठौर, शिवनारायण नागदा, मनासा तहसील अध्यक्ष हंसमुख बोहरा, नीमच तहसील अध्यक्ष चेन सिंह सोलंकी, जावद तहसील अध्यक्ष कमलेश जैन, सिंगोली तहसील अध्यक्ष राजेश कोठारी, सदस्यता प्रभारी आशीष बैरागी, हेमंत शर्मा राजकुमार, मोनू मोदी, तबरेज आगवान, शैलू गौरी, अजहर मंसूरी उपस्थित थे ।

बैठक का संचालन और आभार जिला महासचिव राकेश सोन ने व्यक्त किया।

Related Post