Latest News

जेपी नड्डा और कैलाश विजयवर्गीय पर हुए हमले से आक्रोशित भाजपाइयों ने नीमच में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला फूंका

Neemuch Headlines December 11, 2020, 6:13 pm Technology

नीमच। पश्चिम बंगाल के तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा व राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के काफिले पर किए गए हमलों के विरोध में

भाजपा दीनदयाल मंडल एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल नीमच द्वारा संयुक्त रूप से पश्चिम बंगाल की तानाशाह क्रूर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला दहन किया गया ।

जिसमे भाजपा जिला अध्यक्ष पवन पाटीदार, विधायक दिलीप सिंह परिहार, पूर्व जिला अध्यक्ष हेमन्त हरित, महेंद्र भटनागर, जिलामहामंत्री वीरेंद्र पाटीदार, जिला मंत्री मनीष चौरसिया ,सत्तू जी गोयल, डॉ आसिफ खान , संतोष चोपड़ा, आदित्य मालू , विजय बाफना, विष्वदेव शर्मा दीनदयाल मंडल अध्यक्ष योगेश जैन महामंत्री दारा सिंह यादव , सुनील तिवारी एवम दोनों मंडल के वरिष्ठजन, पदाधिकारी मातृशक्ति पूर्व पार्षदगण व सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। उक्त जानकारी भाजपा दीनदयाल मंडल मीडिया प्रभारी राजेश कसेरा ने दी है।

Related Post