Latest News

पंचायत समिति निंबाहेड़ा की 14 सीटों पर भाजपा और 3 सीटों पर कांग्रेस विजय

Neemuch Headlines December 8, 2020, 3:57 pm Technology

निंबाहेड़ा। पंचायती राज चुनाव के परिणाम में मंगलवार का दिन भाजपा के लिए मंगल साबित हुआ और पंचायत समिति निंबाहेड़ा की 17 सीटों में से 14 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी ने विजय प्राप्त की वहीं कांग्रेस को मात्र 3 सीटों पर संतोष करना पड़ा।

प्रदेश के सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना के क्षेत्र निंबाहेड़ा के वार्ड नंबर 1 से भारतीय जनता पार्टी की पारस बाई ने कांग्रेस की पारस देवी जाट को 530 वोटों से हराया।

वार्ड नंबर 2 से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी नितेश ने कांग्रेस के प्रत्याशी पप्पू को 544 वोटों से हराया।

वार्ड नंबर 3 से भाजपा प्रत्याशी उदय लाल भील ने कांग्रेस के वर्दीचंद को 718 वोटों से हराया।

वार्ड नंबर 4 से भाजपा की अनीता मेनारिया ने कांग्रेस की मंजू देवी जाट को 565 वोटों से हराया।

वार्ड नंबर 5 से भाजपा की रुकमणी बाई ने कांग्रेस की रवीना मीणा को 925 वोटों से हराया।

वार्ड नंबर 6 से भारतीय जनता पार्टी के प्रकाश कुमावत ने कांग्रेस के यशवंत सेन को 710 वोटों से हराया।

वार्ड नंबर 7 से भारतीय जनता पार्टी की अंकिता जैन कांग्रेश की ममता खटीक को 395 वोटों से हराया।

वार्ड नंबर 8 से भाजपा के जगदीश आंजना ने कांग्रेस के रामलाल आंजना को 69 वोटों से हराया।

वार्ड नंबर 9 से भाजपा के राकेश नायक ने कांग्रेस के लक्ष्मी लाल नायक को 168 वोटों से हराया।

वार्ड नंबर 10 से भाजपा के हीरा लाल जटिया ने कांग्रेस के निर्भय राम रेगर को 702 वोटों से हराया।

वार्ड नंबर 11 से कांग्रेस के पिंकेश जैन ने भाजपा के प्रवीण कलाल को 609 वोटों से हराया।

वार्ड नंबर 12 से भाजपा की सुशीला धाकड़ ने कांग्रेस की कला देवी धाकड़ को 162 वोटों से हराया।

वार्ड नंबर 13 से कांग्रेश की मंजू बाई धाकड़ ने भाजपा की नीलम धाकड़ को 596 वोटों से हराया।

वार्ड नंबर 14 से भाजपा की अवंती ने कांग्रेस की उर्मिला मेघवाल को 230 वोटों से हराया।

वार्ड नंबर 15 सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना के छोटे भाई मनोहरलाल आंजना ने कशमकश भरी स्थिति में अंतिम राउंड में भाजपा के यशवंत मेनारिया को 133 वोटों से हराया।

वार्ड नंबर 16 से भारतीय जनता पार्टी की प्रियंका जाट ने कांग्रेस की सीमा जाट को 410 वोटों से हराया।

वार्ड नंबर 17 से भारतीय जनता पार्टी के बगदीराम धाकड़ ने कांग्रेस के जुगल किशोर धाकड़ को 180 वोटों से हराया। कुल 17 वार्ड मैं से 14 वार्ड पर भारतीय जनता पार्टी ने कब्जा किया वहीं कांग्रेस को मात्र 3 सीटों पर जीत दर्ज की।

Related Post