Latest News

संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ अंबेडकर महापरिनिर्वाण दिवस मनाया गया

विकास सुथार December 6, 2020, 5:00 pm Technology

 जीरन। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा एव अनुसूचित जनजाति मोर्चा के तहत बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर का महापरिनिर्वाण दिवस पर बाबा अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर मनाया गया। साथ ही बाबा साहब आंबेडकर के विचारो को जीवन में पालने का संकल्प भी लिया। इस मौके पर अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष पवन भील एवं दक्षिण मंडल के अध्यक्ष मधुसूदन राजोरा महामंत्री किशन अहिरवार पार्षद सुखलाल अहिरवार हीरालाल भील पारस अहिरवार आनंद अहिरवार अर्जुन अहिरवार सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Post