Latest News

अर्जुन माली बने अध्यक्ष , मोरवन सरवानिया मंडल मे खुशी की लहर

Neemuch Headlines December 6, 2020, 4:58 pm Technology

सरवानिया महाराज। लंबे समय से अटके भाजपा मोरवन सरवानिया मंडल अध्यक्ष की घोषणा भाजपा द्वारा कर दी गई है। जो सूची जारी की है उसके अनुसार मोरवन सरवानिया मंडल के अध्यक्ष पद नगर परिषद सरवानिया महाराज मे पूर्व पार्षद तथा समाज की संस्था फुले ब्रिगेड के प्रदेश उपाध्यक्ष अर्जुन माली को नियुक्त किया गया है। अर्जुन माली की यह नियुक्ति भाजपा के जिला अध्यक्ष पवन पाटीदार ने वरिष्ठ पदाधिकारियों की अनुशंसा के बाद की है। माली के मोरवन मंडल अध्यक्ष बनने पर इष्ट मित्रों समाजजन सहित समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है साथ ही श्री माली ने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओ का बहुत-बहुत आभार माना।

अर्जुन माली ने कहा की पार्टी ने मुझपर भरोसा जताया है मे पुरी कोशिश के साथ भाजपा और भाजपा कार्यकर्ताओ के लिए समर्पित रहुंगा। सरवानिया मोरवन मंडल मे ग्राम आंकली, बोलखेड़ा , मैलानखेड़ा, रुपपुरा, उपरेड़ा, मुकनपुरा, खेड़ा मोड़ी , मोड़ी , पालराखेड़ा , बरखेड़ा चोहान , आमलीभाट , ढाबा ,ढाबी , बराड़ा , अरनिया मामादेव , बागरेड़ , लासूर , धामनिया , जगेपुर , कलेपूर , मड़ावदा , बसेड़ी भाटी , मोरवन , लोद , गारियावास , चोकानखेड़ा , गोढड़ा , समेल , गणेशपुरा सहित अनेक गांव शामिल है।

Related Post